फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

वैक्सीन प्रकरण की जांच साइबर सेल करेगी: सीएमओ

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जनपद की ताखा तहसील क्षेत्र में स्थित सरसईनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 दिसंबर को कथित तौर पर किए गए वैक्सीनेशन प्रकरण की जांच साइबर सेल करेगी। इस बारे में सीएमओ डॉ.भगवान दास ने बताया उनके द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच टीम ने 11 लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जांच पुलिस विभाग के साइबर सेल से कराने के लिए बुधवार को पत्र लिखा है। साइबर सेल से जांच कराने के बाद जो निष्कर्ष सामने आएगा उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो रविवार 12 दिसंबर को सरसईनावर सीएचसी पर जिन 165 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। उनमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम ही शामिल नहीं हैं, बल्कि पहली डोज का प्रमाण पत्र भी जारी हुआ।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक उदय प्रताप सिंह के अनुसार उनकी आईडी को हैक करके वैक्सीनेशन किया गया था। पिछले दिनों एसीएमओ डॉ.शिवचरन, डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव व कोविन एप के प्रभारी प्रवेश मिश्रा ने सरसईनावर पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed