फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा पर पुष्पवर्षा

Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर बृहस्पतिवार को गृह जनपद इटावा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ में लगी लिफ्ट से बस के ऊपर आकर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके साथ प्रसपा के महासचिव आदित्य यादव उर्फ अंकुर, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सैफई से चलकर इटावा पहुंची रथयात्रा का शहर में पहला स्वागत आईटीआई चौराहा पर हुआ। यहां चंदगीराम यादव, ब्रजेंद्र यादव, केके यादव, धीरेंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। मानिकपुर मोड़ स्थित ढाबा पर बैंडबाजों संग राधे श्याम यादव, पूर्व सीओ रामनाथ यादव, ब्रजेंद्र यादव, अभिषेक व ऋषि आदि ने शिवपाल को पगड़ी व 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी को गदा, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव को तलवार भेंटकर स्वागत किया। डीएम चौराहे पहुंचने पर एडवरटाइजर एसोसिएशन अध्यक्ष मोनू तिवारी ने स्वागत किया। इस दौरान प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव व पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने पीपल का पौधा लगाया। कचहरी गेट पर प्रसपा अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में प्रवीन कठेरिया, राजबहादुर यादव, सुनील तिवारी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

एसएसपी चौराहे के नजदीक आशीष पटेल के नेतृत्व में संजय शुक्ला, मोहम्मद अल्ताफ, धर्मवीर यादव ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यहां काफी देर तक रथयात्रा रुकी रही। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सुरक्षा बल भी मुस्तैद रहा। ईदगाह चौराहा पर दीपक भदौरिया, सभासद राम सिंह, मुस्तकीम राईन, मुकेश बाथम आदि ने शास्त्री चौराहा पर प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, रतन चौधरी, इदरीश अंसारी, अनवर हुसैन, मयंक बिधौलिया, अनवार पहलवान, फरहा नाज, राधा तिवारी आदि ने स्वागत किया। काजी पेट्रोल पंप पर सभासद सुनील यादव, मुकेश यादव, गंभीर सिंह यादव, आलोक दीक्षित, फर्रुखाबाद फाटक के नजदीक सत्यवान यादव, प्रेमसागर, सभासद विमलेश, दिग्विजय भदौरिया, रजनीश राठौर आदि ने, बस स्टैंड के पास विक्की गुप्ता, पिंकू यादव, चुन्नू जैन, अखिलेश चतुर्वेदी, धर्मेद्र प्रजापति, महेरा चुंगी पर रॉकी ठाकुर, मोहम्मद अकरम आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकिया तिराहा पर नवनीत निगम, राजीव दुबे, अमित यादव, अड्डा टीला में पप्पू यादव, अनूप यादव, मैरिज होम पर बद्री यादव, आकाशदीप गौर ने स्वागत किया। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव व प्रदेश सचिव निशांत चौधरी, सनी आदि ने पक्का बाग तिराहा व मारुति एजेंसी पर बीपी यादव, सौरभ चौधरी, पक्का बाग हाईवे पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य व महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सीओ सिटी दरवेश कुमार शास्त्री चौराहा पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed