सैफई। थाना क्षेत्र के सैफई गांव में शुक्रवार की सुबह रास्ते के विवाद में चार लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।
सैफई गांव निवासी ब्रजमोहन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर हृदयराम, विवेक, चक्रपान व धर्मेंद्र कुमार से कहासुनी हो गई। चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए पत्नी कृष्णा देवी, बेटा मुकेश, सोनू व बेटी हेमलता को पीटकर घायल कर दिया। सोनू ने बताया कि गांव में गली से निकलने को लेकर एक दिन पहले हृदयराम से कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को सुबह परिजनों संग मिलकर पीटा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआई दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।