फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

थम नहीं रहा डेंगू का कहर, पांच और मरीज मिले

Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : ETAWAH
इटावा। डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में पांच नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें दो का जिला अस्पताल व दो का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज हो रहा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार से पीड़ित 26 लोगों का ब्लड जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी व निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव ने बताया कि बुधवार को जिले में बुखार से पीड़ित 902 मरीज इलाज के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर जिला चिकित्सालय व अन्य सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। इनमें 205 लोगों का रैपिड टेस्ट कराया गया तो 19 लोग डेंगू के संदिग्ध पाए गए। इन सभी का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एलाइजा टेस्ट कराया गया तो तीन रोगियों की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव निकली। इनमें दो को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार के 26 मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए सैंपल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी व निजी पैथोलॉजी में भेजा गया है। डिप्टी सीएमओ के मुताबिक अस्पतालों में बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू के भी नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों का यूनिवर्सिटी में भर्ती किया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक अभी तक डेंगू के जिले के 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो ठीक हुई। वहीं, बुधवार को दो नए मरीज आए, तो संख्या फिर 10 पहुंच गई। इसके अलावा यूनिवर्सिटी डेंगू से पीड़ित औरैया, फर्रुखाबाद, मैनपुरी के दो-दो मरीज भर्ती हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में वॉयरल बुखार के केस बहुतायत संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जमीन पर कराहती रही बच्ची
तमाम कवायद के बाद भी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को तेज बुखार से कराह रही सात साल की सीता को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के मिन्नतें करने के बाद भी कर्मचारी बच्ची को अस्पताल के भीतर नहीं ले गए। इस पर मां बच्ची को अस्पताल परिसर में ही जमीन पर लिटा कर पर्चा बनवाने चली गई। इस दौरान बच्ची अकेली जमीन पर पड़ी कराहती रही। औरैया निवासी हरिओम की भतीजी सीता को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को सीता मां और चाचा हरिओम के साथ बसरेहर एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। बुखार तेज होने पर चाचा व मां सीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां मां ने कर्मचारियों से बेटी को अस्पताल के भीतर ले चलने को कहा। डॉक्टरों से बेटी का इलाज करने की मिन्नतें की, लेकिन किसी नहीं उनकी नहीं सुनी। इसके बाद मां अस्पताल में ही बेटी को जमीन पर लिटा कर पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed