{"_id":"60c3928e8ebc3e00d33f311a","slug":"etawah-news-etawah-news-knp633588272","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 95 पदों पर आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 95 पदों पर आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
इटावा। जिले के चार ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 95 पदों पर आज मतदान होगा। जिसमें 15889 मतदाता 59 पोलिंग बूथों पर वोट डालेंगे। इन सदस्यों का चुनाव हो जाने के बाद जिले में सभी 471 ग्राम पंचायतों का गठन हो जाएगा। ग्राम प्रधानों को काम करने का अधिकार मिल जाएगा। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। चुुनाव में 195 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
अप्रैल महीने में हुए पंचायत चुनाव के आम चुनावों में जिले में कुल 5903 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में 2920 पदों पर कोई नामांकन ही दाखिल नहीं हुआ। इस कारण पद रिक्त रह गए थे। 2 मई को मतगणना के बाद जब ग्राम प्रधानों के शपथ लेने की बात आई तो पता चला कि कोरम पूरा न होने के कारण 471 में 285 ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके। ग्राम पंचायतों का गठन कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की। जिसके तहत 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी।
2920 पदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद 2827 ग्राम पंचायत सदस्य तो निर्विरोध चुन लिए गए। परंतु चार ब्लाकों की 95 सीटों पर एक से अधिक नामांकन आने के कारण चुनाव कराना पड़ा। महेवा में 34, भरथना में 31, सैफई में 10 और चकरनगर में 15 रिक्त पदों पर आज वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कुल 59 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चकरनगर में 2067, महेवा में 6177, भरथना में 4961 और सैफई में 2684 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण ने बताया कि पोलिंग पार्टियां सभी 59 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
एक बीडीसी का भी होगा उपचुनाव
महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार 20 पोलिंग पार्टियां तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी महेवा राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे ब्लॉक मुख्यालय से रवाना की गई। देर शाम तक सभी पार्टियां केंदों पर पहुंच गई। महेवा की दस ग्राम पंचायतों के 20 बूथों पर शनिवार को सुबह सात बजे शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ब्लॉक के 34 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वही इंगुर्री क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये दो प्रत्याशी मैदान में है।