फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

जनता से नरमी से आए पेश, सभी का उठाएं फोन: ऊर्जामंत्री

Fri, 11 Jun 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news
सैफई। प्रदेश के ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को विभागीय अफसरों से सख्त लहजे में कहा कि आम लोगों से नरमी से पेश आए। उपभोक्ताओं का फोन जरूर उठाएं। अघोषित बिजली कटौती पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अफसरों की क्लास भी लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैफई पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने बिजली उप केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद अफसरों को निर्देश दिया कि आपूर्ति संबंधी समस्याओं का हर हाल में निराकरण किया जाए। उन्होंने एमडी दक्षिणांचल से कहा कि सभी जिलों की विद्युत आपूर्ति व उपभोक्ता सेवाओं की खुद समीक्षा करें। कमियों को दूर कराने के साथ ही सेवाओं में किसी प्रकार की कोताही व उपभोक्ता उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने इटावा के सैफई स्थित उपकेंद्र पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने समस्याओं पर फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। कृषि फीडरों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो। ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की जाए। एमडी ओवरलोडिंग की दिक्कतों को तत्काल सुधारने को कहा। ऊर्जामंत्री कहा कि सरकार निर्बाध आपूर्ति के लिए संकल्पित है। पूर्ववर्ती सरकार में जहां 16 हजार मेगावाट से ज्यादा की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। यदि ज्यादा मांग बढ़े तो फीडरों को बंद करना पड़ता था। आज 23 हजार मेगावाट से ज्यादा की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो रही है। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान के लिए 1912 पर शिकायत करें। इसके साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों का भी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैफई उपकेंद्र पर पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों से ली जानकारी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गांव पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने आम लोगों से बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में लगे वाले समय के बारे में पूछा। इसके बाद अफसरों से कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और तहसील क्षेत्र में 20 से 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
ऊर्जा मंत्री से भाजपाइयों ने की शिकायत
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकड़े, प्रशांत राव चौबे ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री से लिखित शिकायत की। इसके साथ ही एक्सईएन राहुल बाबू कटियार की शिकायत की। मंत्री ने एक्सईएन राहुल बाबू की शिकायत की जांच एमडी को सौंपी।

कोविड को हराएंगे
टीकाकरण पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर कोविड को हराएंगे। इस महामारी में सबसे बड़ी दवा वैक्सीन है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने वैक्सीन को लेकर पार्टियों से जोड़ दिया। यह एक शर्मनाक बात है। वैज्ञानिकों का अपमान करना अब उसी वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। अगर भ्रम पैदा नहीं किया जाता तो बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed