{"_id":"6140daa08ebc3e01de131798","slug":"etawah-news-etawah-gwalior-road-jammed-for-12-hours-etawah-news-knp652188928","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों को रोकने पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों को रोकने पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन
इटावा-ग्वालियर मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : ETAWAH
उदी (इटावा)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर मार्ग एनएच-92 पर मंगलवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लगा। मंदिर से निकलने वाली पदयात्रा के चलते उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जाने वाले भारी वाहनों को इटावा और भिंड पुलिस के रोकने से सुबह लगा जाम शाम को छह बजे लगभग 12 घंटे बाद खत्म हुआ। जाम में फंसे राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
मध्य प्रदेश के भिंड जिला स्थित दंदरौआ सरकार मंदिर से मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम से ही दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने से भारी भीड़ उमड़ने लगी। इससे सोमवार की रात से ही यातायात बाधित होने लगा।
इसके चलते उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में जाने वाले भारी वाहनों को इटावा व भिंड पुलिस ने रोक दिया। इटावा से ग्वालियर जाने वाले सभी वाहनों को उदी चौराहे से बढ़पुरा पुलिस ने भिंड की तरफ जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
इस कारण सभी वाहन सड़क पर ही खड़े ही गए। छोटे वाहनों के आड़ा तिरछा खड़े होने से एनएच-92 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सुबह से शुरू हुआ जाम शाम को छह बजे लगभग 12 घंटे बाद खत्म हो सका।