{"_id":"6127cc218ebc3e79b609e6cd","slug":"etawah-news-engineer-sir-in-the-jugaad-of-six-thousand-jobs-etawah-news-knp648389266","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए एमए पास भी पंचायत सहायक की नौकरी की जुगाड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए एमए पास भी पंचायत सहायक की नौकरी की जुगाड़ में
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के 471 पदों के लिए जिले भर से 5818 आवेदन आए हैं। ऐसे मेें माना जाए तो एक पद पर लगभग 12 लोगों को बीच प्रतिस्पर्धा है।
आवेदन की अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालयों में प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायतों को सूचीबद्ध करने का काम चल रहा है।
वैसे तो पंचायत सहायकों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित है। परंतु बेरोजगारी के कारण इसमें आवेदन करने वालों में स्नातक और परास्नातक योग्यताधारियों के साथ इंजीनियर साहब भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तकनीकी ट्रेडों की योग्यता हासिल कर चुके युवा भी छह हजार रुपये मासिक मानदेय की नौकरी के लिए लाइन में हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह के मुताबिक ग्राम पंचायत सहायक पद के लिए बीए, एमए और एमएससी के साथ ही बीटेक पास युवकों ने भी आवेदन किया है। अभी तक आवेदन फार्मों के छंटनी का काम चल रहा है।
पंचायत सहायकों के रिक्त 471 पदों पर 17 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदक को यह सहूलियत दी गई थी कि वह अपना आवेदन ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत अथवा डीपीआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। ऐसे में जिले स्तर पर 461, ब्लाक स्तर पर 3790 और ग्राम पंचायत स्तर पर 1567 आवेदन जमा हुए हैं।
शासनादेेश के अनुसार जिला और क्षेत्र पंचायत स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायतों में भेजा गया है। इन आवेदन पत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष मेरिट सूची प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद अनुमोदित मेरिट लिस्ट जिला स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट लिस्ट 31 अगस्त तक तैयार हो जाएगी।
अंतिम फैसला करेगी जिला स्तरीय समिति
ग्राम पंचायतों से प्राप्त अनुमोदित मेरिट सूची का परीक्षण जिला स्तरीय समिति करेगी। जिला स्तरीय समिति में डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ शामिल हैं। यह समिति 1 से 7 सितंबर तक मेरिट सूची का परीक्षण करने के बाद चयन की संस्तुति कर देगी।
8 सितंबर से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समिति की संस्तुति के बाद पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया 8 से 10 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।