फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Elderly mother could not bear the shock of son's death

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी बुजुर्ग मां

Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Elderly mother could not bear the shock of son's death
मृतक प्रताप की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
भरथना। अपने पुत्र की मौत का सदमा बुुजुर्ग मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। 24 घंटे के अंदर मां की भी मौत हो गई। एक साथ घर से निकली मां-बेटे की अंतिम यात्रा में मौजूद लोगों की आंखे नम हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीर नगर के प्रताप (50) की सोमवार को दोपहर 1 बजे करनाल (हरियाणा) में मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर उसकी बुजुर्ग मां रामकुंअर की हालत बिगड़ गई। मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। करनाल से प्रताप का शव एंबुलेंस से सोमवार रात करीब 12 बजे घर पहुंचा। तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की महिलाएं रोती बिलखती रही। मां-बेटे की मौत से मोहल्ला वासियो ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। मंगलवार की सुबह मां-बेटे के शव को अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया।

इस दौरान मौजूद मोहल्लेवासी व आसपास के लोगों की आंखें नम बनी रही। मृतक प्रताप के पुत्र सत्यवीर ने बताया कि पिता सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
करीब 15 दिन पहले करनाल (हरियाणा) में बुआ के यहां उपचार के लिए गए थे। जहां सोमवार को पिता की मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे, पिता की मौत की सूचना मिलने पर दादी की हालत बिगड़ गई, थोड़ी देर बाद उनका भी निधन हो गया। घटना पर पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह आदि ने दुख व्यक्त कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बनाए रखने की कामना की।

मृतक राम कुंअर की फ़ाइल फ़ोटो

मृतक राम कुंअर की फ़ाइल फ़ोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed