फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Earthen mound fell on farmer's house, six injured

किसान के घर पर टीले की मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिरा, छह लोग घायल

Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Earthen mound fell on farmer's house, six injured
घर में गिरा मिट्टी के टीले का बड़ा हिस्सा व मौजूद ग्रामीण - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा की मडै़या स्थित एक घर पर सोमवार सुबह मिट्टी के टीले का बड़ा हिस्सा भरभराकर कर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दो भैंस व 12 बकरी की मौत हो गई। इसके साथ ही गृहस्थी का सामान और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिरसा की मडै़या निवासी होरीलाल ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते उनकी बहन चुन्नी देवी आगरा के फतेहपुरा चिन्ना गांव से आई थी। रविवार रात को वह घर में पत्नी सुखरानी, बहन चुन्नी देवी, नाती अरून कुमार, भांजे राज व मोनू के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह घर के बगल में स्थित मिट्टी के टीले का बड़ा हिस्सा अचानक उनके घर पर आ गिरा। मलबे में दबकर सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीण परिवार वालों की आवाजें सुनकर मदद को दौड़े और मशक्कत कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्या, तहसीलदार अशोक कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम व तहसीलदार ने किसान से पूछताछ की और नुकसान का आकलन किया। वही, भाजपा नेता अनिल राजपूत अपने सहयोगियों के साथ किसान के परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed