फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,DM and SSP's complaint to BJP state leadership

भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा मामला

Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
etawah news,DM and SSP's complaint to BJP state leadership
इटावा। चकरनगर में ब्लाक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी राधा देवी का नामांकन कराने के लिए भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया, पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय की तरफ इन नेताओं को बढ़ता देखा सीओ दरवेश सिंह को रोका, तो विवाद हो गया। भाजपा नेताओं और सीओ की नोकझोंक हो गई। मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गया।
विज्ञापन

किसी तरह मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने स्थिति को संभाला। सूचना पाकर डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॅा बृजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शाम को सिंचाई विभाग के डाक बंगला में विधायक सावित्री कठेरिया, सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मारपीट में घायल राकेश को लेकर पहुंचे।
वहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीओ दरवेश सिंह ने विधायक सावित्री कठेरिया व उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। रिवाल्वर और फिर एके-47 दिखाकर कहा कि इससे गोलियां बरसती हैं।
जिलाध्यक्ष का यह भी आरोप है कि सीओ अपनी गाड़ी में लेकर सपा प्रत्याशी को नामांकन कराने लाए थे। इस दौरान एसडीएम भी वहां मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष के मुताबिक उन्होंने पूरे मामले की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल व जिले प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई आला नेताओं से की है। डीएम व एसएसपी को प्रकरण से अवगत करा दिया है।
नेताओं के साथ डाक बंगला पहुंचा राकेश
चकरनगर में हुए झगड़े में भाजपा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राधा देवी के पति राकेश घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने रायफल की बट मारकर उनका सिर फोड़ दिया, लेकिन घायल राकेश को पुलिस और पार्टी के नेताओं इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। शाम को राकेश शहर में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में भाजपा नेताओं के साथ मौजूद रहे। यहीं बैठकर राकेश ने मीडिया को घटना के बारे में बताया।

निगाह कहीं थी बवाल हुआ कहीं और
ब्लाक प्रमुख चुनाव में बढ़पुरा व बसरेहर ब्लाक को संवेदनशील माना गया था। इन स्थानों पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस व पीएसी भी तैनात की गई थी। पुलिस व प्रशासनिक अफसर इन ब्लाकों पर नजर रख रहे थे, लेकिन सपाइयों व भाजपाइयों में बवाल हुआ चकरनगर व भरथना क्षेत्र में। इन ब्लाकों में हुई घटनाओं ने पुलिस ने एक बार भी नए सिरे से सुरक्षा का खाका तैयार करने पर विचार को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed