फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Dirty water in the streets, the cleanliness system bad

जल निकासी का नहीं है कोई प्रबंध

Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Dirty water in the streets, the cleanliness system bad
फोटो संख्या 04- बकेवर की गली में भरे गंदे पानी से होकर निकलते लोग - फोटो : ETAWAH
बकेवर। शास्त्रीनगर के परमहंस गली मोहल्ले में जलनिकासी और नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी गलियों और मुख्य रास्ते पर बह रहा है। बारिश से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे की छह गलियां ऐसी हैं, जिनमें जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण गलियों में गंदा पानी बह रहा है। गलियों की साफ-सफाई व्यवस्था बदतर है।
शास्त्रीनगर परमहंस मोहल्ला की गली में जलनिकासी और नालों का प्रबंध न होने से घरों का गंदा पानी गली के मुख्य रास्ते पर एकत्रित हो गया है। अब गंदा पानी मोहल्लावासियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था न होने पानी अब घरों में घुसने लगा है। जलभराव के चलते यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। इस कारण परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
आजाद खां, प्रीती चौधरी, चांदबाबू , नसीर सहित मोहल्लावासियों का आरोप है कि नगर पंचायत इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। कई बार चेयरमैन को अवगत करवाने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे की गलियों में भरा कीचड़य़ुक्त पानी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढ़ेर कस्बे की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि नगर की गलियों और नालों के निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा रहा है। जल्द ही शास्त्रीनगर परमहंस मोहल्ले की जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed