{"_id":"6140a3b18ebc3e24c85b6a51","slug":"etawah-news-defaulter-category-complaints-should-be-resolved-in-two-days-etawah-news-knp6520626108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अंदर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अंदर करें
विज्ञापन
विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बैठक करतीं डीएम श्रुति सिंह
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आईजीआरएस पोर्टल रोजाना देखें और डिफाल्टर श्रेणी में आने वाली शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अंदर करें। यह निर्देश मंगलवार को डीएम श्रुति सिंह ने सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विकास भवन प्रेरणा सभागार में आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा डीएम ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय पहुंचने के बाद रोजाना पोर्टल खोलकर अवश्य देखें। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जन सुनवाई प्रकरण अनिस्तारित/ डिफाल्टर की श्रेणी में कदापि नहीं होने चाहिए। शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण न होने के कारण, फरियादी के असंतुष्ट होने के कारण संदर्भ वापस आते है, यह स्थिति ठीक नही हैं।
विज्ञापन
आपका दायित्व है कि अपने डाटा इंट्री आपरेटर को बुलाकर समय से लंबित संदर्भों का निस्तारण कराएं। डीएम ने समीक्षा में पाया कि अभी भी काफी संदर्भ विभिन्न विभागों में डिफाल्टर की श्रेणी में लंबित हैं।
जिसमें तहसीलदार इटावा के 04, अधिशाषी अभियंता जल निगम 03, अधिशाषी अभियंता सिंचाई जल संसाधन, वरिष्ठ निरीक्षक विविध माप विज्ञान (बांट माप) के यहां 02-02, अधिशाषी अभियंता भोगनीपुर प्रखंड, निचली गंगा नहर, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी ताखा, तहसीलदार भरथना, उप निदेशक कृषि, डीपीआरओ, खनन निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक चौबिया, लवेदी, बलरई, सैफई, परियोजना अधिकारी डूडा, सीएमएस (पुरुष) एवं ईओ नगर पालिका परिषद इटावा के यहां 01-01 शिकायती प़त्र डिफाल्टर श्रेणी में है।
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम एबी सिंह, सीएमओ डॉ.भगवानदास, डीआईओएस राजू राणा, डीएसओ सीमा त्रिपाठी, कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह आदि रहे।
रनुआं में कमला देवी को मिले प्रधान के अधिकार
इटावा। डीएम श्रुति सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रनुआं विकास खंड सैफई के प्रधान राघवेंद्र के जिला कारागार में निरूद्ध होने के कारण विकास कार्य अवरूद्ध हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के सुचारु रूप से संचालन के लिए पंचायतीराज एक्ट के तहत प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन के लिए सदस्य ग्राम पंचायत कमला देवी पत्नी प्रताप नारायण को नाम नामित किया गया है। वह अग्रिम आदेशों तक प्रधान के कर्तव्यों और उनकी शक्तियों का निर्वहन करेंगी। प्रधान के ग्राम पंचायत में उपस्थित होने पर आदेश निष्प्रभावी माना जाएगा।
कल आएंगी महिला आयोग की सदस्य
इटावा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू चौधरी 16 सितंबर को सुबह 9.15 बजे निरीक्षण भवन इटावा में महिला उत्पीड़न के संबंध में बैठक करेगी। वह 11 बजे मिशन शक्ति के तहत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई/जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। तीन बजे प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/बाल संरक्षण गृह/बालिका संरक्षण गह/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेगी।