फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Dead body of mother, son and daughter found in pond

तालाब में उताराता मिला मां-बेटा व बेटी का शव 11

Thu, 09 Sep 2021 05:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Dead body of mother, son and daughter found in pond
मृतक पवनेश उर्फ रामदेवी - फोटो : ETAWAH
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित तालाब में गुरुवार सुबह रात से लापता महिला, उसके बेटे व बेटी का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ भरथना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाकर एसएसपी ने मायके व ससुराल पक्ष से पूछताछ की। मृतका के भाई ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस के तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ऊसराहार के सुजानपुर गांव निवासी योगेश यादव दूध का कारोबार करते हैं। परिवार में पत्नी पवनेश उर्फ रामदेवी (30), बेटी खुशी (7), बेटा दीपांशू (4), पिता हाकिम सिंह व मां राममूर्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब सात बजे पत्नी बेटी के साथ नित्य क्रिया के लिए गई थी। उनके पीछे बेटा भी चला गया था। रात तक तीनों घर नहीं लौटें, तो उनकी खोजबीन चालू की।
गुरुवार सुबह करीब छह बजे गांव के तालाब में ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव पानी में उतराता देख जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। इसके बाद तालाब में खोजबीन की गई, तो महिला व उसकी बेटी का शव भी बरामद हुआ।
तीनों के चेहरे व सिर में खून लगा हुआ था। सूचना पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ भरथना विजय सिंह, घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने महिला के पति, भाई व पिता और ग्रामीणों से पूछताछ की।

मृतका के भाई ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। जबकि पति का कहना है कि पत्नी ने बच्चों समेत तालाब में कूदकर आत्महत्या की।
एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई औरैया एरवा कटरा के गांव कटैया निवासी सत्येंद्र ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसा तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बेटी खुशी

बेटी खुशी- फोटो : ETAWAH

बेटा दीपांशू

बेटा दीपांशू- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed