{"_id":"5e5d52298ebc3eeb3c018bca","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp548187699","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बच्चों को लेने जा रही वैन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बच्चों को लेने जा रही वैन में लगी आग
विज्ञापन
भगौती गांव के संपर्क मार्ग पर खड़ी जली हुई वैन
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल से जुड़ी वैन में सोमवार सुबह भगौती गांव के संपर्क मार्ग पर अचानक आग लग गई। वैन में कोई बच्चा नहीं था। चालक कूद कर भाग गया। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। दमकल के पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह जल गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
इंगुर्री गांव के एक निजी स्कूल से अटैच एक मारुति वैन से कुछ बच्चे आते जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वैन चालक बच्चों को लेने जा रहा था। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के सरायजलाल ग्राम पंचायत के मजरा भगौती गांव के संपर्क मार्ग पर वैन में अचानक आग लग गई। माना जा रहा कि वैन के गैस किट में रिसाव होने से आग लगी।
जिस वक्त हादसा हुआ। वैन में कोई बच्चा नहीं था। चालक आग लगते ही कूदकर भाग निकला। कुछ ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक वैन का सिर्फ ढांचा बचा था। इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इकदिल थाना प्रभारी समीर सिंह ने बताया कि मारुति वैन की जानकारी की है। वह महानेपुर गांव के किसी दलवीर सिंह की है। मालूम हुआ है कि वैन इंगुर्री गांव के एक निजी स्कूल से अटैच थी। जिससे बच्चे आते जाते थे। वैन में आग कैसे लगी। इसकी जांच की जा रही है।