{"_id":"5e5c090d8ebc3ef3e41147e4","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp547981717","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में बच्ची से दरिंदगी के प्रयास के आरोपी ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में बच्ची से दरिंदगी के प्रयास के आरोपी ने जान दी
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र में रिश्ते में भतीजी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक ने लोकलाज और आत्मग्लानि में शनिवार रात 11 बजे भरथना में ट्रेन से कटकर जान दे दी। बच्ची के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के गांव में पांच साल की बच्ची शनिवार की शाम घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सनी नाम का युवक बच्ची के पास गया और रुपये देने का लालच देकर खेतों की ओर ले गया। खेत में युवक ने मासूम के साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग और परिजन दौड़े तो युवक भाग गया। बच्ची के चाचा ने शनिवार को ही थाने में सनी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ जेपी सिंह ने बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक जैसे ही रात में सनी को लगी तो वह भरथना पहुंच गया। इसके बाद उसके ट्रेन से कटने की खबर आई। एसओ ने बताया कि जांच में घटना सही मिली थी। युवक रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता था। लोकलाज और परिवार के खौफ के चलते सनी ने आत्मघाती कदम उठाया। सनी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।