{"_id":"5e556ed18ebc3ebf480115de","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp546947196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने के बाद किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने के बाद किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
इटावा। फंदे पर लटके मिले विवाहिता का शव मिलने के मामले में सोमवार को पति, जेठ और जेठानी पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बाद विवाहिता के भाई ने अंतिम संस्कार किया। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी विजयपाल सिंह नायक की पत्नी सीमादेवी (34) का शव सोमवार को घर की छत पर पड़े छप्पर से साड़ी के बने फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद सभी ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कासगंज जिला के सहावर थाना के हीरापुर गांव निवासी मृतका के पिता रामवीर सिंह और बड़े भाई अरविंद कुमार को दे दिया था।
पिता व भाई ने सीमा देवी के पति विजयपाल, जेठ रामपाल व जेठानी सुनीतादेवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। मायके पक्ष के लोग शव कृपालपुर गांव में ससुराली घर के बाहर रखकर बैठ गए। पुलिस को खबर लगी तो सोमवार रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची। मायके पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब 4 बजे तक शव रखा रहा। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज हरीशंकर ने मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया और शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। लेकिन पिता पुत्र ने कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा। वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसे लेकर पुलिस से काफी बहस भी होती रही। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद भाई नीतेश ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं रहा। मुकदमा दर्ज होने में देरी को लेकर इंचार्ज हरीशंकर ने बताया कि तहरीर देरी से मिली।