{"_id":"5e46f6aa8ebc3ee61111c4dd","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp544693781","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति साथ नहीं ले गया तो विवाहिता ने खुद को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति साथ नहीं ले गया तो विवाहिता ने खुद को फूंका
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर के हनुमंतपुरा गांव निवासी विवाहिता पति के साथ गाजियाबाद जाने की जिद कर रही थी। पति साथ नहीं ले गया तो उसने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। पति की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी राजपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मायकेवालों का इंतजार कर रही है।
हनुमंतपुरा निवासी नितीश कुमार पुत्र प्रकाश की शादी पिछले वर्ष टेहनगुर भिंड निवासी देवी (22) के साथ हुई थी। नितीश गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार हनुमंतपुरा में रहता है। 15 दिन पहले नितीश गांव आया। शुक्रवार को उसे लौटना था। दो दिन से पत्नी साथ में जाने की जिद कर रही थी। नितीश साथ ले जाने को तैयार नहीं था। शुक्रवार को वह शाम करीब 5:30 बजे घर से निकल गया।
उसे हनुमंतपुरा चौराहे से दिल्ली जाने वाली बस में बैठना था। इसी बीच देवी ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी। परिवार के लोगों ने उसे बचाया और नितीश को सूचना दी। नितीश तुरंत घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष सहसो जितेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाकर देवी को राजपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डा अवधेश यादव ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉ. यादव ने बताया कि देवी 90 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मायकेवालों का इंतजार किया जाएगा। अगर किसी तहरीर मिलती है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।