{"_id":"5e779a558ebc3e78bf174c84","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp5518926176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह टहलते दिखे लोगों को भेजा गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह टहलते दिखे लोगों को भेजा गया घर
विज्ञापन
महेवा मे लोगो को समझाते चौकी प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जनता कर्फ्यू के दौरान जिले भर में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सजग रहे। यूं तो अधिकतर लोग खुद ही घरों से बाहर नहीं निकले। जो इक्का दुक्का लोग सड़क पर जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें टोका और कोई जरूरी कारण होने पर ही आगे जाने दिया। अन्यथा घर भेज दिया। पुलिस अधिकारी भ्रमण करते हुए लोगों को लाउडस्पीकर से घरों में रहने की हिदायत देते रहे।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने अपने घरों में रहने की अपील की थी। इस अपील का पूरा असर रहा। लोग अपने घरों में ही बने रहे। शहर की सड़कों पर सिर्फ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती दिखीं।
जनता कर्फ्यू का सभी पालन किया। नतीजतन पुलिस की सजगता तो रही। लेकिन कहीं कोई कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। शहर के सभी चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मार्गों पर पुलिस पिकेट तैनात रही। कोई भी व्यक्ति सड़क पर गुजरता दिखा। पुलिस उसे टोकती रही और बाहर निकलने का कारण पूछती रही। आंबेडकर चौराहे से गुजरते डीएम ऑफिस के कर्मचारी को बगैर मास्क पहने स्कूटी से जाते देख पुलिस ने रोक लिया। उन्हें मास्क पहनने की हिदायत दी और फिर जाने दिया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिअी वैभव पांडेय आदि अन्य अधिकारी दिनभर भ्रमण पर दिखे। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने शहर के अलावा भरथना आदि ग्रामीण क्षेत्रों को भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू में लोगों का पूरा सहयोग मिला और यह जरूरी भी था। सरकार आगे भी यदि कोई दिशा निर्देश देगी तो उसका पालन करना अनिवार्य होगा।