फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Change in the scope of CO, Inspector and Inspectors

सीओ, इंस्पेक्टर व दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Change in the scope of CO, Inspector and Inspectors
इटावा। एसएसपी ने अपराध को नियंत्रण का प्रयास करने के लिए बुधवार रात तीन सीओ, सात इंस्पेक्टर, दो थानाध्यक्ष व 34 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया।
विज्ञापन

एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह को आंकिक शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उनके लिंक अधिकारी सीओ भरथना विजय सिंह होंगे।
विज्ञापन

सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ को चकरनगर सर्किल के कार्यों के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय व भवन के कार्यों का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात डीएसपी दरवेश कुमार को सीओ सिटी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी सर्किल के साथ यह पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम, एएचटीयू, यातायात, अपराध, वीआईपी व एलआईयू के कार्यों देखेंगे। उनके लिंक अधिकारी सीओ भरथना विजय सिंह होंगे।

डीएसपी दरवेश कुमार चकरनगर में खुले में रिवाल्वर लेकर घूमने व फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में एक छात्र को पीटने के मामले में चर्चा रहे थे।
इंस्पेक्टर व दरोगाओं का स्थानांतरण
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम को प्रभारी डीसीआरबी, चकरनगर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार परिहार को प्रभारी रिट, विशेष जांच व कोरोना सेल, यूपी 112 के प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता को अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध कोतवाली, प्रभारी रिट सेल चंद्र देव यादव को अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध जसवंतनगर, पछायगांव प्रभारी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को अपराध शाखा विवेचना विंग, बढ़पुरा प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा को अपराध शाखा विवेचना विंग, जसवंतनगर प्रभारी इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह को चकरनगर थाना प्रभारी, प्रभारी डीसीआरबी शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी यूपी 112, ऊसराहार थानाध्यक्ष तेज सिंह को सहसों थानाध्यक्ष, सहसों थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को ऊसराहार थानाध्यक्ष व सर्विलांस प्रभारी बेचन कुमार सिंह को पछायगांव थानाध्यक्ष बनाया। साथ ही चौकी प्रभारी समेत 34 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed