फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bus collides with truck, two killed, 16 injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, दो की मौत, 16 यात्री घायल

Thu, 16 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bus collides with truck, two killed, 16 injured
मृतक दिलीप शुक्ला - फोटो : ETAWAH
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर-105 और 106 के बीच दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सड़क पर जा गिर। हादसे में बस चालक व एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।
घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर एसएसपी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके व अस्पताल में पहुंचे और घायलों हाल जाना।
65 यात्रियों को लेकर दिल्ली की न्यू इंडिया ट्रैवर्ल्स की स्लीपर बस बुधवार की रात गोंडा जा रही थी। देर रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 105-106 के बीच सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के कट के पास पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान तेज रफ्तार बस की स्टेयरिंग चालक नहीं संभाल सका और बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने पर केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक साइड का गेट टूट गया और वह ड्राइविंग सीट से उछल कर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इशके साथ ही एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पाकर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। तब तक प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा थानाक्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी बस चालक दिलीप शुक्ला व एक यात्री की मौत हो चुकी थी।
यूपीडा के कर्मचारियों की सूचना पर सैफई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 16 यात्रियों को यूपीडा व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
जहां से 13 यात्रियों को डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। जबकि, तीन घायलों को जिला अस्पताल से ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दोपहर बाद घायलों में 12 यात्रियों को सैफई से छुट्टी कर दी गई। जबकि, एक यात्री का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा हैे। इधर, हादसे की सूचना पाकर एसडीएम सैफई एनराम, सीओ साधूराम और थाना प्रभारी ने पहले हादसास्थल और फिर सैफई मे डिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
यूनिवर्सिटी प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज करने को भी कहा। सीओ ने बताया कि हादसे में मरने वाले यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों व घायलों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे घायल ये यात्री
- बेलसर थाना तरगंज जिला गोंडा निवासी मोहम्मद याकूब की पत्नी नाजिमा (55) व बेटी समीना (24), खरगूपुर जिला गोंडा निवासी अरुण कुमार (38), सीनाचपुर थाना सदर प्रतापगढ़ निवासी मनीष प्रजापति (29), बेलिया थाना बजरीगंज जिला गोंडा निवासी सूर्यमणि मिश्रा (44), धौलपुर जिला गोंडा निवासी भाई लाल (70), बाराबंकी निवासी आनंद सिंह (24), मोतीगंज जिला गोंडा निवासी विष्णु यादव (24), रानीगंज प्रतापगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार (24), बाराबंकी निवासी रबी सिंह (34), बेलिया थाना बजरीगंज गोंडा निवासी हुुकुअली (45), सुकुलपुरवा बहराइच निवासी राजतराम (19) और बहराइच के ही कृष्ण कुमार (18)।

एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस

एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस- फोटो : ETAWAH

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस- फोटो : ETAWAH

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस को देखते लोग

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस को देखते लोग- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed