फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,BJP snatched morsel from the mouth of the poor: Ramkaran Nirmal

भाजपा सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला भी छीन लिया

Sat, 25 Sep 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
etawah news,BJP snatched morsel from the mouth of the poor: Ramkaran Nirmal
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : ETAWAH
इटावा। सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित दलित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति विरोधी है।
विज्ञापन

उसने गरीबों के लिए संचालित योजनाएं बंद करके उनके मुंह से निवाला छीन लिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर बहुत ही मजबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी/एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव डा.भूपेंद्र दिवाकर, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर ने भी हकों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रदेश सचिव किशन यादव ने कहा कि लोहिया वाहिनी विधानसभा चुनाव में नए आयाम हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष रवि शंकर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर सपा प्रत्याशी को जिताएंगे।

उधर, विकास खंड भरथना के ग्राम मल्हौसी में भी संवाद कार्यक्रम हुआ। आयोजक सर्वेश प्रधान, अंशुल, जय पहलवान, उमाशंकर यादव, लालू यादव, रवि यादव, बृजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed