फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news bjp

अजय ने जातियों को साधा और गुटों को बांधा

Sat, 15 Feb 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
etawah news bjp
इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने अपनी टीम सूझबूझ के साथ बनाई है। इसमें सभी जातियों को साधने और गुटों को साधने की पूरी कोशिश की है। किंतु सदर विधायक और सांसद का ज्यादा दबदबा दिख रहा है। इसके बावजूद अध्यक्ष ने प्रमुख जातियों के साथ गुटों के किसी ने किसी नेता को समायोजित किया है। चूंकि जिलाध्यक्ष अध्यक्ष क्षत्रिय जाति से हैं इसलिए सबसे ज्यादा अहमियत ब्राह्मण नेताओं को दी है।
विज्ञापन

भाजपा की 26 सदस्यीय जिला इकाई में आठ ब्राह्मण चेहरे शामिल हैं। दूसरे नंबर पर क्षत्रियों का नंबर है। अध्यक्ष को मिलाकर क्षत्रिय नेताओं की संख्या छह और वैश्य समाज से दो चेहरे हैं। सदर विधायक के करीबी ट्रांसपोर्टर अरुण कुमार गुप्ता लगाता दूसरी बार महामंत्री बनने में कामयाब रहे। उनकी पत्नी सदर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ीं थीं। पुराने भाजपाई लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल के पुत्र स्वच्छ छवि के व्यापारी विक्रम अग्रवाल को पहली बार उपाध्यक्ष बनाया गया है। ब्राह्मण चेहरों में प्रशांत राव चौबे को सांसद, शिवाकांत को अध्यक्ष अजय धाकरे और जितेंद्र गौड़ को निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे का करीबी माना जाता है। विवेक भदौरिया विधायक सरिता के देवर और हरनाथ सिंह कुशवाह भी विधायक के ही करीबी हैं। दीपकनाथ चौधरी सांसद के करीबियों में गिने जाते हैं। महिलाओं के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर ज्योति वर्मा, पूजा चौधरी और ममता कुशवाहा को तवजजो दी गई है। ज्योति बेटी बचाओ पढ़ाओ विंग की जिला संयोजक और पूजा व ममता महिला मोर्चा में रही हैं।
विज्ञापन

संगठन में जातियों की बात करें तो सात ओबीसी चेहरों में तीन लोधी, दो शाक्य, एक-एक कुर्मी और यादव नेता को जगह दी गई है। अनुसूचित जाति के दो नेताओं को शामिल और अल्पसंख्यक वर्ग से एक चेहरा जगह पाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरों पर अटके, सिद्धांतों से भटकेे
भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। चेहरों को तवज्जो देने में अजय धाकरे सिद्धांतों से भटकते दिख रहे हैं। महामंत्री बनाए गए प्राशांत राव चौबे व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक हैं। पहले से उनके पास बड़ा पद था, इसके बावजूद दूसरे पद से नवाज दिया गया। इसी तरह डा. ज्योति वर्मा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक का हैं। एक पर होते हुए ज्योति को भी दूसरा पद दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed