फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,become,the family,friendship,girl field case

दोस्ती में दीवार बने परिजन तो युवती ने दर्ज करा दी रिपोर्ट

Mon, 28 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
etawah news,become,the family,friendship,girl field case
भरथना। दोस्ती में दीवार बनने पर एक युवती ने पिता, भाइयों व भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसका आरोप है कि फोन पर दोस्त से बात करने पर परिजनों ने गालीगलौज करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भरथना कस्बे के श्रीनगर मोहल्ला निवासी नेहा खान ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह फोन पर अपने दोस्त से बात करती है। इसका परिजन विरोध करते हैं, जबकि वह पढ़ाई के संबंध में दोस्त से बात करती है।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 जून की शाम को वह दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान परिजनों ने उसे देख लिया। उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और गालियां देते हुए पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पिता इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू, भाई साहिल खां उर्फ शिम्पू, उसकी पत्नी आफसा बेगम व भाई रहमान खां उर्फ मिंटू पर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। युवती की तहरीर पर उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed