फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,band baja,ashwani,reached mulayam,house with procession

सैफई में बैंड बाजों के साथ बारात लेकर मुलायम के घर पहुंचे अश्वनी

Sun, 20 Jun 2021 09:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
etawah news,band baja,ashwani,reached mulayam,house with procession
पौत्री दीपाली को आशीर्वाद देते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
सैफई। रविवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पौत्री दीपाली के विवाह की रस्में सनातन परंपरा के साथ अदा की गईं। दोपहर में बैंड बाजे के साथ दूल्हा बने एसोसिएट प्रोफेसर अश्वनी रथ पर सवार होकर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के आवास पर बरात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दूल्हे को गोद में उठाकर चौक पर ले जाने के बाद पूजन की रस्में र्हुइं। बरात के स्वागत के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। अश्वनी और दीपाली ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना।
विज्ञापन

जयमाला गले में पड़ते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, डिंपल यादव, अभिषेक यादव अंशुल सहित परिवार के सभी सदस्यों ने दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में विरोधी दल के नेता और राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी दोनों को आशीर्वाद देने पटना से सैफई पहुंचे। पूरा परिवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शादी समारोह में व्यस्त रहा।
जयमाल के बाद दीपाली और अश्वनी के हाथ पीले करने की रस्म मुलायम सिंह के छोटे भाई अभयराम सिंह यादव ने पूरी की। इसके बाद पैर पूजन का कार्यक्रम चला।
अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ कन्या पूजन किया। परिवार के सभी सदस्यों ने पैर पुजाई की रस्म अदा की। इसके बाद वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दीपाली की मां मृदुला यादव ने दोनों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया।
खाने का था शाही इंतजाम
बरातियों एवं गणमान्य मेहमानों के लिए खाने का शाही इंतजाम किया गया। तीन पंडाल में खाने की व्यवस्था की गई। एक में सामान्य लोग, दूसरे में वीआईपी और तीसरे में वीवीआईपी और बरातियों का इंतजाम किया गया।
पंडाल अलग-अलग बनाने के पीछे यह भी मकसद रहा कि एक जगह अधिक भीड़ न हो। सभी जगह एक से एक लजीज व्यंजन परोसे गए। खाना बनाने के लिए फिरोजाबाद जिले के सबसे मशहूर हलवाई को बुलाया गया। लखनऊ से टेंट मंगवाया गया। सारा इंतजाम शानदार रहा। कोविड के चलते कहीं भी भीड़भाड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया।
पूरा परिवार रहा मौजूद, बातचीत नहीं हुई
वैसे राजनीतिक रूप से चाहे जितने मतभेद रहे हों, घरेलू कार्यक्रमों में पूरा परिवार एक मंच पर दिखाई देता है। मुलायम सिंह, अखिलेश, रामगोपाल, अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह, अंशुल, धर्मेंद्र, कार्तिकेय, अनुराग सहित परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के पास बैठे।
शादी समारोह का हिस्सा बने। छोटों ने बड़े सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। परंतु पास-पास होने के बाद भी आपस में खुलकर कोई बात नहीं हुई। नेताजी से परिवार के बच्चे, युवा और महिलाएं काफी देर तक मिलकर आशीर्वाद लेते रहे।
आशीर्वाद देने आए हैं
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दोनों दिन क्षेत्रीय लोगों और बरातियों की आवभगत में लगे रहे। उनसे कुछ पत्रकारों ने बात करनी चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बेटी की शादी है। यहां आशीर्वाद देने आए हैं।
विपक्षी दलों के नेता नहीं पहुंचेे
मुलायम परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में सपा के नेता तो पहुंचे परंतु विपक्षी भाजपा, कांग्रेस अथवा बसपा के नेता नजर नहीं आए। बसपा को छोड़कर भाजपा और कांग्रेस के नेता पूर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे।
इस बार कोविड के चलते सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रण भेजा गया। इस कारण दूसरे दलों के नेता नहीं दिखे। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, कुलदीप गुप्ता संटू, महावीर सिंह यादव, संतोष यादव आदि नेता शामिल हुए।
सड़क मार्ग के पहुंचे तेजस्वी
बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की बहिन राजलक्ष्मी की सैफई में ससुराल है। पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह उनके बहनोई हैं। दीपाली की शादी में शामिल होने के लिए वे पटना से सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे। पूरे दिन मांगलिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने। सैफई परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राजनीतिक कोई बात नहीं की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बनाई दूरी
सैफई में भले ही शादी समारोह था। इसमें दो पूर्व सीएम सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सुरक्षा की व्यवस्था साधारण रही। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह से दूरी बनाए रखी। प्रोटोकाल के अनुसार सिर्फ एसडीएम और सीओ ही वहां नजर आए। डीएम, एसएसपी सहित जिले का कोई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।

सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रणाम करते  अखिलश यादव व बिहार विधान सभा मे

सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रणाम करते अखिलश यादव व बिहार विधान सभा मे- फोटो : ETAWAH

भतीजी दीपाली का कन्यादान करते पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ

भतीजी दीपाली का कन्यादान करते पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed