फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Angry farmers surrounded the office of the executive engineer

नहरों में पानी की कमी को लेकर सिंचाई कार्यालय का घेराव

Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Angry farmers surrounded the office of the executive engineer
इटावा। नहरों से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। बाद में ज्ञापन देकर अविलंब पर्याप्त पानी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर सिंचाई विभाग ने शीघ्र ही पर्याप्त पानी देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि इटावा के धान बाहुल्य क्षेत्र में नहर से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से धान उत्पादन में कमी की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

सरकार वादे के अनुसार न तो सिंचाई का पानी दे रही है और नहीं टेल तक पानी सुनिश्चित करा रही है। ऊपर से रेगूलेटर के संचालन में धांधली से तयशुदा पानी से भी कम नीचे आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडा रेगूलेटर फिरोजाबाद में नौ में से दो गेट बंद है। अन्य का भी संचालन और रखरखाव सही नहीं है। समस्या से निजात न मिलने पर किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, नाथूरामयादव, अमरसिंह शाक्य, जिलामंत्री संतोष शाक्य, राजासिंह, विश्रामसिंह, पंचम सिंह, आपेंद्र यादव प्रधान, दलबीर सिंह, विवेक यादव व अखिलेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed