{"_id":"60e9d5058ebc3e726369dcb4","slug":"etawah-news-amidst-the-sun-shade-the-heat-made-him-miserable-etawah-news-knp639418063","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप-छांव के बावजूद सूरज के तेज से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप-छांव के बावजूद सूरज के तेज से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
इटावा। धूप-छांव के बीच भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार को बंदी की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। सुबह करीब 11 बजे तक थोड़ी बहुत आवाजाही के बाद दोपहर तक सड़कों पर खासा सन्नाटा छाया रहा। करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर से तेज धूप ने कब्जा जमा लिया। बीच-बीच में हल्के बादल नजर आते रहे।
जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को चेहरा झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए सिर और चेहरा कपड़े से ढक कर निकलना पड़ा। महिलाएं छाता लेकर घरों से बाहर निकलीं।
इटावा में दिन में करीब साढ़े दस बजे हल्के बादल छाए। हालांकि लखना में करीब एक घंटे तक हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
सुबह बारिश के बाद उमस ने लोगों को और भी ज्यादा बेहाल किया। लखना कालिका देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ गर्मी के चलते परेशान रही। उमस भरी गर्मी में लोग पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।