फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Aditya Yadav became the chairman of the District Cooperative Bank

शिवपाल के पुत्र आदित्य बने कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Aditya Yadav became the chairman of the District Cooperative Bank
कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष आदित्य यादव व शिवपाल यादव को माल्यार्पण करते पूर्व सीओ रामनाथ यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव उर्फ अंकुर को जिला सहकारी बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन पर सदस्यों ने उनका व शिवपाल सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर शिवपाल सिंह यादव लगातार 33 साल तक अध्यक्ष रहे। नए नियमों के आने के बाद इस बार उनके चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो गई थी। इस पर उनके पुत्र आदित्य ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को इटावा स्थित बैंक के मुख्यालय पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 11 बजे से नामांकन होना था। आदित्य ने अध्यक्ष व नितेंद्र यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए दूसरा कोई नामांकन नहीं हुआ। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा ने आदित्य कोे अध्यक्ष व नितेंद्र को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
बैंक अध्यक्ष चुने जाने के बाद आदित्य का सेवानिवृत्त सीओ रामनाथ यादव ने 20 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। यहां शिवपाल सिंह ने संचालक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी।
इससे पहले शिवपाल की बेटी डॉ. अनुभा यादव ने सहकारी बैंक संचालक मंडल सदस्य के लिए 20 सितंबर को नामांकन किया था। इसमें उनके समेत इटावा-औरैया के सभी 14 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे।
बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद आदित्य की अध्यक्षता में संचालक मंडल की पहली बैठक हुई। इसमें सभापति ने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही बैंक के आय-व्यय को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में उपाध्यक्ष नितेंद्र, राम बहादुर, अनुभा यादव, सोन पाल, संजीव कुमार, राज नरायन, निर्मला देवी, सुभाष चंद्र, ताले सिंह, शारदा देवी, शकुंतला देवी, कोमल सिंह व बृजेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed