{"_id":"5e45a0488ebc3ee5a94c042d","slug":"etawah-news-accident-express-way-etawha-news-knp5444710119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर खडे़ ट्रक में घुसी बस, 14 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर खडे़ ट्रक में घुसी बस, 14 की मौत
विज्ञापन
बस-ट्रक हादसा : कुलपति कुलपति प्रो डा. राजकुमार ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के इ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात निजी स्लीपर बस ट्रक (ट्रेलर) के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में ट्रक का चालक भी शामिल है। बस में सवार 31 यात्री सैफई पीजीआई में भर्ती हैं। भीषण हादसे से बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक सैफई पीजीआई में अफरा तफरी मची रही।
हादसे की चपेट में आई स्लीपर बस दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही थी। फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र से गुजरते समय कठफोरी के पास एक्सप्रेस-वे की ओवरटेक लेन में पहिया बदलने के लिए रोके गए कंटेनर ट्रक में जा घुसी। पहिया बदल रहे ट्रक चालक की बुरी तरह कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर तेज होने से बस का अगला हिस्सा और दाहिनी साइड भी बुरी तरह पिचक गईं। स्लीपर बस में सवार सोते-जागते यात्री जहां के तहां फंसे रह गए। चीख-पुकार के बीच मशक्कत के बाद निकाले गए लहूलुहान बस यात्रियों को अलग-अलग एंबुलेंस से सैफई पीजीआई लाया गया। शुरुआती जांच में ही 13 बस यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक की मौत की अधिकृत जानकारी भी सैफई पीजीआई में दी गई। घायलों में शामिल 31 बस यात्रियों का पीजीआई में इलाज किया जा रहा है।
देर रात ही सीएम योगी आदित्यनाथ के राहत में तेजी के निर्देश पर इटावा और फिरोजाबाद के आला अफसर सैफई पीजीआई पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही अलर्ट हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने भी मेडिकल टीम मुस्तैद करके आनन-फानन इलाज शुरू कराया गया। मृत यात्रियों की शिनाख्त बृहस्पतिवार दोपहर तक चली। फिर भी 13 में से 12 यात्रियों की ही शिनाख्त हो सकी। शिनाख्त न होने वाले यात्री की जेब में मिले टिकट पर विनोद कुमार लिखा है।
विज्ञापन
------
80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा थी बस की रफ्तार
फिरोजाबाद। एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आगरा व फिरोजाबाद के अधिकारियों ने जांच की। बस ने 45 मिनट में 73 किलोमीटर का सफर तय किया था। कैमरों से पता चला कि बस ने करीब साढ़े नौ बजे आगरा टोल पार किया था। वहीं करीब सवा दस बजे 73 किलोमीटर दूरी पर हादसा हुआ है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि बस ओवर स्पीड नहीं थी। बस की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जबकि एक्सप्रेस वे पर वाहन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है।
-----
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर हादसे पर जताया दुख
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत के मामले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।
---------
एक अन्य हादसे में दो की मौत से संख्या को लेकर रही गफलत
इटावा। एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस के भीषण हादसे के हताहत जिस दौरान एंबुलेंस से सैफई पीजीआई लाए जा रहे थे। उसी दौरान मैनपुरी में हुए एक अन्य हादसे के दो शव भी सैफई लाए गए। पीजीआई में शवों की गिनती के दौरान पहली नजर में बस-ट्रक भिड़ंत के मृतकों की संख्या 16 मान ली गई। कुछ देर बाद स्पष्ट हुआ कि दो शव मैनपुरी में हुए हादसे से जुड़े फिरोजाबाद के लोगों के हैं।
---------
फिरोजाबाद की मेयर व डीएम पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुधवार देर रात ही फिरोजाबाद के डीएम पीएन सिंह, मेयर नूतन राठौर और कु लपति प्रो डॉ. राजकुमार सैफई पहुंचे। घायलों की स्थिति जानी। बेहतर इलाज पर जोर दिया।
----