{"_id":"5e779c698ebc3e728a436de0","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp5518946142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में उठे दर्द से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में उठे दर्द से किसान की मौत
विज्ञापन
इटावा। एक किसान के सीने में अचानक दर्द उठा और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। डाक्टर ने हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के नगरिया बुजुर्ग गांव निवासी किसान विनोद कुमार (40) पुत्र रामेश्वर दयाल रविवार सुबह अपने खेत पर काम करने गया था। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटा और नहाने के बाद भोजन करने जा रहा था। तभी विनोद के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। बेचैनी होने पर घरवालों ने हाथ पैर मले। एंबुलेंस बुलाकर महेवा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर सुमित ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ह्रदयाघात से मौत होना लग रही है।
मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि पुलिस को सूचना दी है। भाई विनोद की पत्नी की छह साल पहले मृत्यु हो चुकी है। चार संतानें हैं। दोनों भाइयों के बीच कुल एक एकड़ जमीन है।