फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, पांच घायल

Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
etawah news accident
सड़क के किनारे पलटा पडा आटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव लोहिया कला के पास किशनी से इटावा जा रहा एक ऑटो बाइक सवार युवक को बचाने के प्र्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बीना निवासी ऑटो चालक शैलेंद्र कुमार पुत्र विनोद कुमार ऑटो चलाता है। वह रविवार को अपने ऑटो में किशनी से इटावा सवारी लेकर आ रहा था। आटो में नगला भगत थाना एरवा कटरा निवासी श्रीचंद लाल फर्द पुरा निवासी कौशल यादव पुत्र रामविलास, कामिनी व उसका भाई प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला मदारी किशनी व कल्लू कुमार आदि सवार थे। जब ऑटो लोहियाकला गांव के पास पहुंचा तभी एक बाइकसवार को बचाने में पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को बाहर निकाला। घायलों ने निजी चिकित्सक से अपना इलाज कराया। सूचना पर चौबिया पुलिसने मौके पर पहुंचकर घटनाकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed