{"_id":"5e5c059c8ebc3ef3b625d2ba","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp547979011","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
अनुज की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक हाईवे पर ढाबा के पास खड़े ट्रक में घुस गई। बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे उसके दो साथी घायल हो गए।
कस्बा भरथना के दानसहाय मोहल्ला निवासी टेलर मास्टर अशोक पाल का पुत्र अनुज पाल उर्फ भोले (20) अपने दोस्त अर्पित पोरवाल पुत्र राकेश पोरवाल व शिवम गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता के साथ अपनी पल्सर बाइक से सर्विस कराने बकेवर आया था।
अनुज बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। उसके दोस्त पीछे बैठे हुए थे। सर्विस कराने के बाद तीनों लोग हाईवे स्थित राधेराधे ढाबे पर खाना खाने चले गए। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीनों युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज के समक्ष लक्ष्मी ढाबा के पास अचानक अनुज संतुलन नहीं रख पाया और खड़े ट्रक में बाइक घुस गई।
विज्ञापन
ट्रक की बॉडी अनुज के सिर से टकराई। उसकी मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे महेवा चौकी प्रभारी चिंतन कौशिक तीनों को सीएचसी लेकर आए। चिकित्सक डॉ सुमित ने आलोक को मृत घोषित कर दिया।