{"_id":"5e46f7578ebc3ee5c1736b49","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp544694096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
इटावा। बकेवर स्थित लुधियानी-निवाड़ीकला मार्ग पर बाइक फिसलने से गिरे युवक को डंपर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बकेवर थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी संजीव (30) पुत्र राधेश्याम कठेरिया गांव के ही दुलारेपाल के साथ बाइक से भरथना गया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह लुधियानी-निवाड़ीकला मार्ग से घर लौट रहा था। अलियापुर गांव के सामने सड़क के किनारे पटरी पर पानी पड़ा हुआ था। पटरी व सड़क समतल भी नहीं थी। इसी वजह से संजीव की बाइक फिसल गई और दोनों लोग सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से डंपर आ गया। उसने संजीव को कुचल दिया। संजीव ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुलारेपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख लोग दौड़े तो चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस व थाना के उप निरीक्षक दर्शन सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस डंपर को थाने ले आई।
विज्ञापन
संजीव बाइक मैकेनिक था। किसी काम से वह भरथना गया था। यदि वह संजीव हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। आसपास लोगों के अनुसार सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट लगी थी। इससे वह उठ नहीं पाया और डंपर ने कुचल दिया।