{"_id":"5e41a2b88ebc3ee60e768431","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp543820654","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर दो कारें हुईं दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर दो कारें हुईं दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटी पडी कार
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव कांकरपुरा व चौपला के पास रविवार रात दो कारें डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कारों को हटवाकर रास्ते को साफ करवाया।
पहली घटना क्षेत्र के गांव कांकरपुरा के पास हुई। जौनपुर निवासी डॉक्टर शमशाद आलम पुत्र मोहम्मद रजा अपनी पत्नी फरीदा बानो, पुत्र मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद शाहिद के साथ जौनपुर से आगरा जा रहे थे। कांकरपुरा गांव के पास में अचानक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के बीचों बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी घटना सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर चौपुला के पास हुई। इसमें फर्रुखाबाद निवासी योगेश कुमार पुत्र पन्ना लाल पत्नी एकता व पुत्र प्रियम के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। चौपुला के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार तीनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया जीवाराम यादव ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कारों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया।