फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,80 thousand rupees withdrawn from the account by sending a link on mobile

मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर निकाले 80 हजार रुपये

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
etawah news,80 thousand rupees withdrawn from the account by sending a link on mobile
ठगी का शिकार हुआ अनुराग शर्मा - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के धरबार गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर लिंक भेजकर शातिरों ने उनके खाते से करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मोबाइल पर रुपये निकासी का संदेश आने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में ऑनलाइन शिकायत की है। इसके साथ ही जसवंतनगर थाने में तहरीर दी, जहां से उसे साइबर सेल जाने की सलाह दी।
धरबार गांव निवासी अनुराग शर्मा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले गांव में आया था। 31 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉलर ने खुद को रिश्तेदार बताकर खाते में रुपये भेजने को बोला। वह उनके झांसे में आ गए। कॉलर ने अनुराग के मोबाइल पर एक लिंक भेजा।
उस लिंक को खोलते ही 11 बजकर तीन मिनट पर उनके खाते से 30,000 रुपये व 11 बजकर पांच मिनट पर 49,999 रुपये की निकासी हो गई। मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आने पर अनुराग के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जानकारी भारतीय स्टेट बैंक जसवंतनगर के शाखा प्रबंधक को दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल को ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद वह जसवंतनगर थाने पहुंचा, जहां से उसे इटावा साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई।
वह साइबर क्राइम सेल पहुंचा और लिखित तहरीर दी। साथ ही रुपयों निकासी की डिटेल व कॉलर का मोबाइल नंबर भी साइबर सेल को उपलब्ध कराया।
युवक का कहना है कि बुधवार शाम को फिर से उसे कॉल के जरिये ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। साइबर सेल ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed