फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,73 polling places and 20 polling stations have been increased

जिले में बढाये गये 73 मतदेय स्थल और 20 मतदान केंद्र

Sun, 22 Aug 2021 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news,73 polling places and 20 polling stations have been increased
फोटो संख्या 05- कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एडीएम जयप्रक - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले की तीनों विधानसभाओं में 73 मतदेय स्थल और 20 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब हर 1200 मतदाता संख्या पर मतदेय स्थल की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 199 जसवंतनगर में 32 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। अब संख्या 480 हो गई। इसके साथ ही यहां 10 मतदान केंद्र बढ़ाए गए। इनकी कुल संख्या 350 है।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र 200 इटावा में 430 मतदेय स्थल थे, 14 बढ़ाए गए। अब कुल 444 केंद्र हो गए। क्षेत्र में पांच केंद्र बढ़ाए जाने से 249 मतदान केंद्र हो गए। 201 भरथना में 27 केंद्र बढ़ाए जाने से अब कुल 483 मतदेय केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को आपत्तियां व सुझाव 26 अगस्त तक निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महामंत्री चंदन सिंह बघेल, सदस्य जिला कमेटी सीपीआई (एम) प्रेम शंकर यादव, युवजन सभा के शिवम पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed