फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,310 voters will choose 14 operators of cooperative banks

सहकारी बैंक के 14 संचालकों का चुनाव करेंगे 310 मतदाता

Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,310 voters will choose 14 operators of cooperative banks
इटावा। जिला सहकारी बैंक के संचालकों के लिए 27 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इटावा और औरैया से कुल 310 सदस्य 14 संचालकों का चुनाव करेंगे। बैंक के मुख्यालय पर अंतिम मतदाता सूची चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के इटावा वार्ड से 86 मतदाता तीन संचालकों का, औरैया के 66 मतदाता तीन संचालकों का, विधूना के 71 मतदाता दो संचालकों और भरथना के 50 मतदाता दो संचालक चुनेंगे।
विज्ञापन

तीन संचालक वृत्तिक क्षेत्र एवं एक संचालक विविध क्षेत्र से चुना जाएगा। विविध क्षेत्र में 37 मतदाता हैं। वृत्तिक क्षेत्र में चुने जाने वाले तीन संचालकों में एक अर्थशास्त्री, एक कृषि विभाग एवं एक लेखा संगठन से जाएगा। वृत्तिक क्षेत्र के तीन संचालकों के चुनाव में सभी 310 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि संचालक पदों पर 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 21 सितंबर को जांच होगी। 23 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 27 सितंबर को मतदान और मतगणना कराई जाएगी।
संचालकों में से चुने जाएंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
जिला सहकारी बैंक के चुनाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। संचालकों के निर्वाचन के बाद इन्हीं में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। दोनो पदों पर 28 सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 28 को ही सायं 3 बजे से 4 बजे तक मतदान और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

33 साल से अध्यक्ष हैं शिवपाल सिंह यादव
इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 33 साल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं। 28 सितंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सहकारिता नियमों के मुताबिक इस बार वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इस बार जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पद की कुर्सी कोई नया व्यक्ति ही संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed