फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah-Murderers' photo went viral, student left to go to college

Etawah News: इटावा-हत्यारोपियों ने वायरल की फोटो, छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Etawah-Murderers' photo went viral, student left to go to college
इटावा। हत्या के मामले में आरोपियों ने बीएससी छात्रा की आपत्तिजनक (डीप फेक तकनीक) फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दुष्कर्म की धमकी दी है। दोनों आरोपी छात्रा के भाई की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

आरोपी छात्रा के परिजनों पर मुकदमे में राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने कॉलेज और कोचिंग जाना बंद कर दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही धनीराम और अजय ने 2020 में उसके भाई की हत्या कर दी थी। उक्त मामले में दोनों आरोपी अभी जमानत पर बाहर हैं। जिसकी रंजिश पूरे परिवार से मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश में आरोपियों ने प्रमोद कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा व हत्यारोपी धनीराम की फोटो (डीप फेक) एक साथ लगाकर उस पर माई लव लिख कर वायरल कर दी। इससे आहत छात्रा व उसके परिवार वालों को लोगों के सामने बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रा ने बताया कि कॉलेज जाने के दौरान अक्सर आरोपी अश्लील इशारे करते हुए धमकी देते हैं कि वह अपने घरवालों से कहकर भाई की हत्या के मुकदमे में राजीनामा कर लें, नहीं तो कार में ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर देंगे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर हत्यारोपी अजय व धनीराम के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed