{"_id":"5e3c5d9a8ebc3ee5ef1142a3","slug":"etawah-meeting-protest-etawha-news-knp5429630157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव को हटाएं, वरना कल से आढ़तों पर ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सचिव को हटाएं, वरना कल से आढ़तों पर ताले
विज्ञापन
मंडी खडे व्यापरी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नई मंडी के आढ़तियों ने गुरुवार को बैठक कर मंडी सचिव की कार्यशैली और व्यवहार पर नाराजगी जताई है। चेतावनी दी है कि मंडी सचिव नहीं हटाया गया तो वे आठ फरवरी से आढ़तों पर ताले डाल देंगे। आढ़ती शुक्रवार सुबह सचिव के खिलाफ पहले सदर विधायक को ज्ञापन देंगे। उसके बाद जिले के दौरे पर आ रहे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को भी ज्ञापन देंगे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल और जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव आशीष यादव न ही आढ़तियों का फोन उठाते हैं और न ही समस्या सुनने के लिए समय ही देते हैं। जब कभी मिलते भी हैं तो ठीक से बात नहीं करते हैं। इससे आढ़तियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। मंडी में ढेरों समस्याएं हैं।
इससे आढ़तियों में गुस्सा है। शुक्रवार आढ़तियों ने अनंत अग्रवाल की अगुवाई में बैठक की। इसमें मंडी सचिव की शिकायत सदर विधायक सरिता भदौरिया और कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
अनंत अग्रवाल ने मंडी सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया कहा, उनके खिलाफ जांच के आदेश के साथ तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आढ़ती आठ फरवरी से अनिश्चितकालीन के लिए दुकानें बंद कर देंगे। अनंत अग्रवाल ने बताया कि सात को सुबह 9 बजे सदर विधायक और दोपहर 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में गल्ला आढ़त संघ के अध्यक्ष राजू वर्मा, फल मंडी अध्यक्ष इदरीश अंसारी, सब्जी मंडी अध्यक्ष नौशे, आढ़ती सतीश यादव, विनोद यादव, आफताब, इमामुद्दीन, रईसुद्दीन, सत्यभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।