फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah jain

भक्तों ने की आचार्यश्री प्रसन्न सागर की आरती

Thu, 06 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
etawah jain
चंबल तट पर आचार्य प्रसन्न सागर, आचार्य सौभाग्य सागर व आचार्य सुरत्न सागर का मिलन - फोटो : ETAWHA
इटावा। गुरु आचार्यश्री पुष्पदंत सागर से आचार्य पद मिलने के बाद पहली बार इटावा आए अंतर्मना आचार्यश्री प्रसन्न सागर का भव्य स्वागत किया गया। पांच वर्ष बाद इटावा के लोगों को फिर से प्रसन्न सागर की अगवानी का अवसर प्राप्त होने पर श्रद्धालुओं ने पाद प्रच्छालन और आरती उतारी। स्वागत के लिए जगह- जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।
विज्ञापन

बरही अतिशय क्षेत्र के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं के साथ आचार्य प्रसन्न सागर एवं मुनि श्री पीयूष सागर ने सुबह 6 बजे इटावा की ओर पद विहार किया। ढोल नगाड़ों और जैन ध्वनियों के बीच श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशियां जी पहुंचने पर महिला मंडल और पुरुषों ने भव्य आगवानी की। नशिया जी में दर्शन करने के बाद आचार्य एवं मुनि श्री शहर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

लालपुरा जैन मंदिर में प्रवेश करने के बाद आचार्य श्री ने कहा कि वाणी और व्यवहार ऐसा हो जो सबको मीठा लगे। वाणी से किसी को दुख न पहुंचे। अच्छी वाणी और व्यवहार टार्च के उजाले की तरह जीवन से अंधकार को दूर करता है। जीवन के पन्नों पर कुछ ऐसा लिखो कि जीवन को लोग किसी ग्रंथ की तरह पढ़े। इस दौरान साधु सेवा समिति महिला मंडल के पदाधिकारी समेत सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed