{"_id":"571bc32f4f1c1b967f8b4ab6","slug":"etawah-hockey-handball-competition-was-won-by-the-fatehgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा ने हॉकी तो फतेहगढ ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा ने हॉकी तो फतेहगढ ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं अंतर्जनपदीय पुलिस कानपुर जोन की हॉकी प्रतियोगिता पर इटावा तो हैंडबाल प्रतियोगिता पर फतेहगढ़ ने अपना कब्जा कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं अंतर्जनपदीय पुलिस कानपुर जोन की हॉकी प्रतियोगिता पर इटावा तो हैंडबाल प्रतियोगिता पर फतेहगढ़ ने अपना कब्जा कर लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए कानपुर जोन के आईजी जकी अहमद ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की।
मुख्य अतिथि आईजी जोन जकी अहमद ने फाइनल मैचों का पूरा आनंद लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच शुरू कराए। हॉकी का फाइनल मैच इटावा व कानपुर नगर के मध्य हुआ। यह मैच इटावा ने 2-0 के अंतर से जीत लिया, इसमें इटावा की ओर से ओमशरन तथा राकेश ने एक-एक गोल किया, जबकि कानपुर की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।
वहीं हैंडबाल का फाइनल मैच फतेहगढ़ व इटावा के मध्य खेला गया। इस मैच फतेहगढ़ से 20 गोल किए गए, जबकि इटावा की टीम 11 गोल ही दाग सकी। इस तरह फतेहगढ़ की टीम 20-11 के अंतर से विजयी रही।
विज्ञापन
समापन पर आईजी जोन जकी अहमद ने हॉकी की ट्राफी इटावा टीम के कप्तान जितेंद्र तेवतिया को सौंपी, जबकि हैंडबाल की विजेता ट्राफी फतेहगढ़ के टीम के कप्तान को प्रदान की। ट्राफी पाकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। इस मौके पर आईजी जकी अहमद ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर चर्चा की और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर एएसपी लल्लनसिंह, एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद, सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, सीओ सिटी शिवराज सिंह, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर, आरआई रविंद्र कुमार वर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।