{"_id":"41ded367cf230cea5a22923b44518f80","slug":"etawah-festival-shops-are-opening-before-sjani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा महोत्सव : उद्घाटन से पहले सजानी होंगी दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा महोत्सव : उद्घाटन से पहले सजानी होंगी दुकानें
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार इटावा महोत्सव के उद्घाटन से पहले ही दुकानदारों को दुकानें सजा
विज्ञापन
लेनी होंगी। ऐसा न करने पर उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। महोत्सव कमेटी
के अध्यक्ष एवं डीएम नितिन बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त फैसला
कमेटी ने लिया है। महोत्सव 29 नवंबर से शुरू होगा।
पिछले कई सालों से दुकानदार इटावा महोत्सव के शुरू होने के कई दिन बाद दुकानें सजाते आ रहे थे। ऐसे में महोत्सव की रंगत फीकी बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए महोत्सव कमेटी ने इस बार कड़ा फैसला लिया है। जिसमें कहा गया है कि अगर व्यापारियों ने समय रहते अपनी दुकानें न सजाईं तो उनकी दुकान का आवंटन निरस्त किया जा सकता है।
इसके साथ ही इस बार दुकानों के किराए में भी वृद्घि की गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 10 प्रतिशत ज्यादा किराया व्यापारियों को भुगतान करना होगा। शनिवार को मरम्मत और रंगाई का काम भी शुरू हो गया। इसका ठेका 1.90 लाख रुपये में उठाया गया है।
जनरल सेक्रेटरी ने किया निरीक्षण
नुमायश कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में दस फिट गहरी दुकानें अस्थाई रूप से माह भर के लिए व्यापारियों को दी जाती हैं। अगर व्यापारी दुकान के आगे या पीछे अतिरिक्त तीन फुट से अधिक जगह उपयोग करता है तो उससे 75 रुपये वर्ग फिट की दर से किराया देना होगा।