फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah

सहकारी कर्मचारियों को मिले 50 लाख के बीमा की सुविधा

Sun, 27 Sep 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah
जसवंतनगर। सहकारी संघ व समितियों के जनपद में 50 से अधिक खरीद केंद्र बनाए गए थे। इनका कमीशन व भाड़ा पीसीएफ 2014 से अब तक नहीं दिया गया है। यही कारण है कि सहकारी सचिवों को वेतन नहीं मिल रहा है। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नवनाथ पांडेय ने हैंवरा स्थित सहकारी संघ पर बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र के पास खरीद-फरोख्त के दौरान कमीशन के रूप में प्राप्त होने वाली आय से ही कर्मचारियों का भुगतान हो पा रहा है। यह काम सिर्फ धान व गेहूं सीजन पर चलता है। अधिकांश संघ व समितियों की हालत बहुत खराब है। इन कर्मचारियों को समिति के व्यवसाय से प्राप्त मार्जिन जैसे ब्याज वसूली एवं उर्वरक व्यवसाय के कमीशन से वेतन भुगतान की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई है कि सरकार कम से कम 50 लाख का बीमा सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए। तमाम सचिवों ने खाद वितरण में अंगूठा नहीं लगने, बुजुर्ग बीमार न आने, नेट प्रॉब्लम होने की तमाम समस्याएं बताईं। पीओएस सिस्टम बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रांतीय महामंत्री अशोक अवस्थी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुदामा लाल पांडेय ने भी संबोधित किया तथा जिला अध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष शिवपाल यादव, रामवीर सिंह, सहकारी पर्यवेक्षक बृजेंद्र सिंह यादव, सहकारी सचिव प्रियंका यादव, नीलम यादव, संध्या, हनुमंत, आलोक कुमार, अवधेश कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, सतीश यादव, प्रशांत, विवेक, आनंद, आशीष, अवनीश, देवेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed