{"_id":"63a5f2c0e1d92e00ed72eae8","slug":"etawah-etawah-news-up-news-sport-etawah-news-knp73509925","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जीआईसी की टीम बनी कबड्डी की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जीआईसी की टीम बनी कबड्डी की चैंपियन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने हिंदू विद्यालय जसवंतनगर की टीम को हराकर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली है। शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर हुई बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में सात कॉलेजों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था।
पहला मैच डॉ.राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ व बीएसटी बलरई के बीच हुआ। इसमें धनुआ की टीम विजेता बनी। दूसरा मैच राजकीय इंटर कॉलेज इटावा व चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर के बीच खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज इटावा विजेता बनी। तीसरा मैच श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर व राजकीय इंटर कॉलेज धरवार के बीच मैच हुआ। इसमें श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच डॉ.राममनोहर लोहिया धनुआ व राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के बीच हुआ। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज इटावा की टीम फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल मैच श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर व हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के बीच खेला गया। इसमें हिंदू विद्यालय जसवंतनगर की टीम फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।
विज्ञापन
इस प्रकार फाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज इटावा व हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के बीच खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज इटावा की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि वाणिज्यकर कमिश्नर दीपक कुमार, डायट प्राचार्य एसएस यादव व अलीगढ़ डायट प्राचार्य केएस वर्मा ने ट्राफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किय। कार्यक्रम में निर्णायक इंद्रपाल सिंह, हिमांशु यादव, नरदेव आर्य, गोविंद सिंह, विमल यादव, परम यादव, मनोज कुमार, सुमित, आशा वशिष्ठ रहीं। संयोजक प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल रहे व संचालन बीके पाल ने किया।