फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,up news,jaam

ढकरा पुलिया पर ट्रैक्टर का गुल्ला टूटा, तीन घंटे रहा जाम

Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,up news,jaam
चकरनगर/उदी। चंबल पुल बंद होने से रविवार दोपहर बाद चकरनगर, ढकरा पुलिया क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस बीच करीब तीन बजे ईंट लदी ट्रैक्टर की ट्राली का गुल्ला टूटने की वजह से जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक इस रूट पर कोई भी वाहन नहीं निकल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के वाहन वापस कराए।
विज्ञापन

मरम्मत तेज करने के लिए बंद किया गया चंबल पुल पहले ही दिन लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कई लोग सुबह चंबल पुल पर ही पहुंच गए। यहां बैरिकेडिंग और दीवार खड़ी होती देख लोगों ने जानकारी की। पुल बंद होने की जानकारी पर वे निराश होकर लौटे और चकरनगर होते हुए गए। उधर, रविवार होने की वजह से दोपहर तक चकरनगर, हनुमंतपुरा रूट पर वाहनों की संख्या कम रही, लेकिन दो बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। इस बीच लखना से ईंटें लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला ऊबड़-खाबड़ ढकरा पुलिया पर टूट गया। पुलिया संकरी होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ पीछे वाहनों को रोककर लौटाया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद गुल्ला सही होने पर ट्रैक्टर हट सका। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की गुल्ला टूटने की वजह से जाम लग गया था। अब यातायात सुचारु करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed