फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,up news

बारिश ने रोकी अगेती आलू, तिलहन फसलों की बुवाई

Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,up news
इटावा/ बकेवर। बारिश ने अगैती आलू और तिलहन फसलों की बुआई रोक दी है। मौसम साफ होने के बाद खेत तैयार होने में करीब सात दिन का समय लगेगा। जिन किसानों ने खेतों की जुताई कर ली थी, अब उन्हें दोबारा करानी होगी। बारिश धान के लिए फायदेमंद तो फूल आने वाली दलहन की फसल के लिए नुकसानदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि आलू की अगैती फसल की बुआई चल रही है। आलू की अगैती फसल का रकबा करीब पांच फीसदी यानी करीब 1200 हेक्टेयर है। 30 सितंबर तक अगैती आलू की फसल की बुआई का समय है, लेकिन खेतों में पानी ज्यादा भरने से जुताई सात से 10 दिन पिछड़ेगी।
विज्ञापन

सरसों की तैयारी कर रहे सुबोध कुमार, पवन ने बताया कि अभी अधिक नुकसान नहीं है, लेकिन बारिश से बुआई में अब देरी होगी। खेत की जुताई बेकार हो गई है। अब फिर से करानी पड़ेगी। जुताई का 200 रुपये प्रति बीघा का अतिरिक्त खर्चा बढ़ जाएगा। नवरात्र के दो-तीन दिन बाद से सरसों की बुआई शुरू हो पाएगी। यदि फिर से बारिश हो गई तो बुआई 10 से 15 दिन लेट हो सकती है। इससे रकबा घटेगा और पैदावार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed