फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,lock down

साबितगंज मार्ग पर दिखा जाम, छूट में उमड़ रहे लोग

Wed, 06 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,lock down
साबितगंज बाजार में भी नही है सोशल डिस्टेंश का पालन - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिला प्रशासन ने जरूरत का सामान खरीदने के लिए छूट दे रखी है, लेकिन लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बगैर मास्क के लोग घरों से बाहर निकल रहे है, बल्कि निर्धारित दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा। बुधवार को शहर के साबितगंज मार्ग पर तो लोग जाम में फंसे नजर आए। शास्त्री चौराहे पर काम की तलाश में घरों से निकले मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग से बेखबर रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खरीदारी के लिए छूट मिली हुई है। इतना वक्त मिला है कि लोग चाहें तो सहूलियत से खरीदारी कर सकते हैं। पुलिस सड़कों और चौराहों पर नजर बनाए हुए हैं। मगर उसकी कवायद फलीभूत होती नहीं दिख रही। बैंकाें के बाहर, सब्जी व फल ठेलों के इर्दगिर्द निर्धारित दूरी नजर नहीं आ रही। इनमें बहुतेरे बगैर मास्क लगाकर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हालात यह रहे कि शास्त्री चौराहा पर करीब 25 मजदूर रोजगार की तलाश में खड़े नजर आए। इनमें कुछ ही मजदूर मास्क और गमछा लगाए हुए थे। सामाजिक दूरी क्या होती है इससे भी यह अंजान थे। अपनी और आने वाले किसी वाहन सवार के रुकने पर यह उन्हें घेर कर खड़े हो जाते थे। मजदूर गनेशी लाल ने बताया कि वह जल्दी में बिना अंगौछे के ही घर से साइकिल से चला आया। राम बिहारी ने बताया वह आना नहीं चाह रहा था। लेकिन फिर सोचा कि कुछ काम मिल जाएगा। यही सोचकर चला आया। कहा अब जब भी घर से चलेंगे गमछा बांधकर ही निकलेंगे। हालांकि इस अफरातफरी के बीच कुछ दुकानदार ऐसे भी रहे जो लोगों से दूरी बनाकर खड़े होने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed