फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah

इटावा : रोजवेज की बसें मथुरा के मेले में भेजने से यात्री हो रहे परेशान

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
etawah
कानपुर जाने वाली बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया मेले में रोडवेज की जाने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। आरएम ने दिल्ली रूट की बसें के दो और कानपुर रूट की बसों के तीन फेरे बढ़ाए हैं लेकिन इससे यात्रियों को राहत नहीं मिली। सोमवार दोनों रूट के ज्यादातर यात्रियों को निजी बसों या अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह से ही बस अड्डे, शास्त्री चौराहे और एसएसपी चौराहे पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। दोपहर में यात्रियों भीड़ कुछ कम हुई लेकिन शाम को बढ़ गई। शाम चार बजे बस अड्डे पर कानपुर जाने वाली बसों का काफी देर से यात्री इंतजार कर रहे थे। श्रीनिवास ने बताया कि वह करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। लग रहा यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। एसएसपी चौराहा पर खड़े सोहम ने बताया कि दिल्ली जाना है। करीब डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं। कल वापस भी आना है, लगता है समय पर लौट नहीं पाएंगे। मालगोदाम रोड पर यात्री खड़े दिखे।
विज्ञापन

आरएम बीपी अग्रवाल ने कहा कि जिस रूट के यात्री ज्यादा होंगे वहां बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। एआरएम डीएम सक्सेना के अनुसार मेले में दिल्ली रूट की 12, कानपुर व आगरा रूट की 8-8 बसों के अलावा गोरखपुर व बनारस को जाने वाली एक-एक बसों को भेजा गया है। इनके अलावा किसी अन्य रूट की बसों को नहीं भेजा गया है।

माल गोदाम रोड पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

माल गोदाम रोड पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद- फोटो : ETAWAH

एसएसपी चौराहा पर आगरा जाने वाली बस के इंतजार में यात्री। संवाद

एसएसपी चौराहा पर आगरा जाने वाली बस के इंतजार में यात्री। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed