{"_id":"6219183bbaf8a11a2535a68f","slug":"etawah-etawah-news-knp6825863152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागुन में घना कोहरा, असमंजस में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागुन में घना कोहरा, असमंजस में किसान
विज्ञापन
केवर में छाया घना कोहरा
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मौसम के बदलते रुख को भांपना मुश्किल है। फागुन के महीने सुबह घना कोहरा छाने से किसान असमंजस में हैं। कृषि विशेषज्ञ बारिश की संभावना जता रहे हैं।
चकरनगर संवाद के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे आसमान साफ था। अचानक कोहरे की सफेद चादर इस कदर फैल गई कि आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम का यह रुख देखकर लोग हैरान रहे। आलम यह रहा कि सूर्य देव भी कोहरे की वजह से सुबह अपनी लालिमा नहीं बिखेर सके। खेती-बाड़ी व कामकाज के लिए निकले किसान कोहरा देखकर अचरज में पड़ गए। सभी ने यही कहा फागुन के महीने में कोहरा छाना बदलते पर्यावरण का परिणाम है। बकेवर संवाद के अनुसार तीन घंटे तक कोहरा छाए रहने के बाद सूर्य की रोशनी चमकी। शुक्रवार की भोर अचानक कोहरा छाया रहा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाने से किसान असमंजस में रहे। हांलाकि कोहरे से फसल को नुकसान नहीं है, लेकिन फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाना सभी के लिए हैरानी की बात रही।
महेवा संवाद के अनुसार पिछले दो सप्ताह से मौसम का मिजाज अच्छा रहा और आसमान भी साफ होने से पूरे दिन खिली धूप निकल रही है। मौसम का रुख देखकर किसानों ने सरसों की फसल कटाई शुरू करा दी है। सुबह बादल छाने पर 72 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। सुबह कोहरे और तेज हवा के चलने से लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन
एडीओ कृषि राजेश चौबे का कहना है दो दिन से हवा का रुख तेज है। इस वजह से मौसम में बदलाव आया है। बारिश की संभावना है।