फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah

फागुन में घना कोहरा, असमंजस में किसान

Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah
केवर में छाया घना कोहरा - फोटो : ETAWAH
इटावा। मौसम के बदलते रुख को भांपना मुश्किल है। फागुन के महीने सुबह घना कोहरा छाने से किसान असमंजस में हैं। कृषि विशेषज्ञ बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

चकरनगर संवाद के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे आसमान साफ था। अचानक कोहरे की सफेद चादर इस कदर फैल गई कि आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम का यह रुख देखकर लोग हैरान रहे। आलम यह रहा कि सूर्य देव भी कोहरे की वजह से सुबह अपनी लालिमा नहीं बिखेर सके। खेती-बाड़ी व कामकाज के लिए निकले किसान कोहरा देखकर अचरज में पड़ गए। सभी ने यही कहा फागुन के महीने में कोहरा छाना बदलते पर्यावरण का परिणाम है। बकेवर संवाद के अनुसार तीन घंटे तक कोहरा छाए रहने के बाद सूर्य की रोशनी चमकी। शुक्रवार की भोर अचानक कोहरा छाया रहा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाने से किसान असमंजस में रहे। हांलाकि कोहरे से फसल को नुकसान नहीं है, लेकिन फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाना सभी के लिए हैरानी की बात रही।
विज्ञापन

महेवा संवाद के अनुसार पिछले दो सप्ताह से मौसम का मिजाज अच्छा रहा और आसमान भी साफ होने से पूरे दिन खिली धूप निकल रही है। मौसम का रुख देखकर किसानों ने सरसों की फसल कटाई शुरू करा दी है। सुबह बादल छाने पर 72 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। सुबह कोहरे और तेज हवा के चलने से लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ कृषि राजेश चौबे का कहना है दो दिन से हवा का रुख तेज है। इस वजह से मौसम में बदलाव आया है। बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed